Shahjahnpur News: बीएलओ ड्यूटी न करने पर दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
शाहजहांपुर, अक्टूबर 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही पर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने दो शिक्षामित्रों पर कार्यवाई करते हुए दोनों का मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इनमें कटरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर की शिक्षामित्र भावना और भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुआंडांडा की शिक्षामित्र शशि देवी शामिल हैं। दोनों पर बीएलओ ड्यूटी नहीं करने का आरोप है। बीएसए ने बताया कि बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: निरीक्षण में गायब 65 शिक्षकों-शिक्षामित्रों का वेतन रुका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.