शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।

बैठक के प्रमुख बिंदु डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एफएलसी स्थल पर केवल अधिकृत पहचान पत्र या पास वाले लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

सुरक्षा व्यवस्था प्रवेश से पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच और तलाशी की जाएगी तथा आवागमन का विवरण लॉगबुक में दर्ज होगा। एफएलसी हॉल में मोबाइल, कैमरा, स्पाई पेन समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस को बैरिकेडिंग, एकल प्रवेश-निकास मार्ग और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के न...