शाहजहांपुर, अगस्त 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में हरसेली मोड़ पर सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। नारायनपुर निवासी दो चचेरे भाई अरुण और लक्षमीकांत किसी काम से एक साथ घर से बाहर निकले थे। शाम को लौटते वक्त हरसेली मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...