शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- Shahjahnpur News: तिलहर। तहसीलदार पर सरकारी काम में रुचि नहीं लेने एवं फाइलों के निस्तारण के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कटरा एवं निगोही के नायब तहसीलदार पर भी गंभीर आरोप लगाएं। वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की। बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव एवं महासचिव राहुल देव सागर के नेतृत्व में वकील तहसील में एकत्र हुए। महासचिव राहुल देव सागर ने आरोप लगाया कि तहसीलदार के द्वारा राजस्व अभिलेखों में दुरुस्ती के संबंध में संज्ञान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया जाता है। आरोप है कि अविवादित पत्रावलियों में आदेश पारित करने को लेकर पेशकार के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पत्रावलियों को बेवजह कार्यालय मे...