Shahjahnpur News: बारिश से फिर प्रभावित हुआ ई-सिटी बसों का संचालन
शाहजहांपुर, जुलाई 21 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार बारिश का असर एक बार फिर ई-सिटी बसों के संचालन पर पड़ने लगा है। खराब रास्तों और जलभराव के कारण सोमवार को कई बसों का संचालन प्रभावित रहा। सबसे अधिक दिक्कत ईदगाह तिराहे से ककरा कला मार्ग पर कीचड़ और फिसलन तथा ककरा कला पुल की अधूरी एप्रोच रोड के कारण हुई। डिपो इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि सुबह पहले चरण में 10 बसों को संचालन के लिए भेजा गया, जबकि 11 बसों को डिपो में ही रोकना पड़ा। दूसरे चरण में चार बसें रास्ते की खराब स्थिति के कारण ऑफ रोड हो गईं। इसके बाद केवल छह बसें ही संचालन पर भेजी जा सकीं। दो बसों में बारिश का पानी बैटरी तक पहुंच जाने से उन्हें तत्काल वापस डिपो बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि मार्गों की स्थिति सामान्य होने पर ही सभी बसों का नियमित संचालन संभव हो सकेगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.