शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश के चलते जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। बुधवार सुबह में कलान से लेकर पुवायां तक अलग-अलग फीडरों पर फाल्ट और लाइन ब्रेकडाउन के कारण कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली गुल होने से लोगों को दिन में अंधेरे छा गया और परेशानी का सामना करना पड़ा। चौहनापुर क्षेत्र के कुर्रिया कलां फीडर की लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जलालाबाद ग्रामीण क्षेत्र के खंडहर, पाली तथा दहेना फीडर पर भी बिजली सप्लाई बाधित रही। बारिश के दौरान बिजली कटौती से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और लोगों को मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Unnao News: बारिश में फॉ...