शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। महमंद जंगला मोहल्ले में 26 सितंबर को हुई भारी बारिश के दौरान एक पुराने मकान का आधा हिस्सा ढह गया। बचा हुआ हिस्सा जर्जर हालत में हवा में लटका हुआ है। व्यस्त गली में स्थित मकान के कभी भी गिरने की आशंका से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। मोहल्लेवासियों ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर हिस्से को तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की है। मोहल्ला निवासी शराफत अली ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सलीम खान का पुराना मकान बारिश के दौरान अचानक ढह गया था। मकान का आधा हिस्सा गिरने के बाद बचा ढांचा पूरी तरह असंतुलित है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मैना देवी स्कूल वाली गली में जर्जर दीवार हादसे को दे रही दावत इसके नीचे से लोगों का लगातार आवागमन होता है और आसपास कई मकान भी ह...