शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: जिले में शुक्रवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते आधे जिले की बिजली व्यवस्था चौपट रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों के घरों में दिन में अंधेरा छाया रहा। बिना बिजली के परेशान लोग पानी पीने के लिए तरस गए। बिजली की समस्या शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक रही। शहर में ट्रिपिंग और पेड़ टूटने से कूछ मोहल्लो की बिजली सप्लाई बंद रही, वहीं ग्रामीण इलाकों में 20 से अधिक विद्युत उपकेंद्रों की लाइन ब्रेकडाउन होने से बिजली की समस्या से हजारों लोग जूझते रहे। इस दौरान लोगों के घरों में लगे इंवर्टर जबाव दे गए और लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान हुए। अल्हागंज की 33 केवी लाइन खराब होने से बंद रही बिजली सप्लाई यह भी पढ़ें- Gonda News: तेज हवाओं और बारिश से 20 उपकेंद्रों से सप्लाई ...