शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर,संवाददाता। जिले में हो रही बारिश के चलते ग्रामीण इलाके में बिजली सप्लाई बंद रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र को दी जाने बाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब 6 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से दोपहर तक बिजली सप्लाई बंद रहने के बाद लोगों ने उपकेंद्र को फोन कर जानकारी करनी चाही, लेकिन जानकारी न होने से नाराज लोगों ने जेई को फोन किया, लेकिन जेई का फोन भी नहीं उठा। चौहनापुर की बिजली सप्लाई बंद होने से कुर्रिया कलां, चौहनापुर सहित कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रही। इसी तरह जैतीपुर को दी जाने बाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से करी...