शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- Shahjahnpur News: रविवार रात से हो रही बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित कर दी। शहर में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्युत उपकेंद्रों की लाइनें ब्रेकडाउन होने से गांवों में पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश के दौरान पेड़ों की डालियां गिरने और लाइनों के आपस में टकराने के साथ तकनीकी खराबी के कारण जगह-जगह फाल्ट हुए। शहर के अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। निगोही उपकेंद्र के तालगांव फीडर में खराबी आने से करीब सात घंटे बिजली बंद रही। अटसलिया उपकेंद्र के बनतारा फीडर की लाइन भी ब्रेकडाउन हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को सात घंटे तक बिजली का इंतजार करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बारिश और तेज...