शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बारिश के बाद शहर में जलभराव, गड्ढों और अन्य समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सोमवार सुबह स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चिह्नित समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के सख्त निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कचहरी पुल पर पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में सड़क के गड्ढे, जजी परिसर के अंदर-बाहर जलभराव और हथौड़ा चौराहा की स्थिति देखी। पनिया मस्जिद से पहले मुख्य मार्ग और नए पुल पर बने गड्ढों का भी निरीक्षण किया। हनुमत धाम मशीनरी मार्केट चौराहा पर सड़क के बीच धंसे सीवर चैंबर को देखकर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।उन्होंने गड्ढों की मरम्मत के लिए मुख्य अभियंता, गिरे पेड़ों को हटाने के लिए वर्कशॉप प्रभारी तथा जलभराव और सफाई व्यवस्था के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्...