शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: क्षेत्र की गौशालाओं में गोवंशों की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खुदागंज विकासखंड के गांव बामिहाना स्थित गौशाला का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो में एक गोवंश मृत अवस्था में कीचड़ में पड़ा दिखाई दे रहा है, मृत गौवंश 2 दिन से पड़ा बताया जा रहा है। जिसे तिरपाल से ढका गया है। वहीं गौशाला परिसर में जगह-जगह भारी कीचड़ दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में गौशाला की स्थिति ऐसी नजर आ रही है कि गोवंशों के बैठने तक के लिए पर्याप्त सूखी जगह नहीं बची है। बारिश के कारण जमा हुई कीचड़ और अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार...