शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में रविवार को साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, रंगमहला, केरुगंज और पक्का पुल होते हुए आदर्श राधे रानी देवालय पहुंचेगी। यहां बालाजी मैरिज लॉन के निकट यात्रा का समापन होगा। आयोजक जगदीश जौहरी ने बताया कि यात्रा को लेकर तैयारियां की गई हैं। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन की सूचना किशन गोयल, हरीश चंद्र गुप्ता, पंकज राजपूत, राजीव सक्सेना और रामभरोसे राठौर सहित समिति के सदस्यों ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...