शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के पास कार सवार सहायक अध्यापक और उनकी बेटी के साथ मारपीट के मामले में अजीजगंज चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठे हैं। पीड़ित राजीव द्विवेदी ने चौकी प्रभारी सुशांत रावत पर तहरीर दबाए रखने, मेडिकल परीक्षण न कराने और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है। सीओ सिटी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। मूल रूप से जलालाबाद निवासी राजीव द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। वह परिवार के साथ साउथ सिटी कॉलोनी में रहते हैं। राजीव के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह बेटी शगुन को दवा दिलाने कार से जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज गेट के पास कार की टक्कर सड़क पार कर रही दो महिलाओं से ल...