Shahjahnpur News: बाढ़ से बचाव के उपायों की दी जानकारी
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम पंचायत चौढेरा के दनियापुर गांव में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद की टीम ने ग्रामीणों, युवक-महिला मंगल दल और छात्र-छात्राओं को आगामी बाढ़ के मौसम के मद्देनजर सुरक्षा उपायों, बचाव तकनीकों और आपदा के समय सतर्क रहने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कमांडर आपदा मित्र इन्द्रजीत लोधी, लेखपाल विशाल मिश्रा, रोजगार सेवक ललितेश शास्त्री और संजीव मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.