शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर, संवाददाता। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पहारुआ गांव स्थित रामगंगा नदी के तट पर एनडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों को आपदा के समय सुरक्षित बचाव के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ टीम ने मोटर बोट संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को बताया गया कि बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाए और राहत कार्यों में किन सावधानियों का पालन आवश्यक है। टीम कमांडर इंस्पेक्टर शिवकली धुर्वे ने मोटर बोट संचालन की तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि राहत कार्य के दौरान बोट ...