शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। रामगंगा नदी में बढ़े जलस्तर के चलते जरियनपुर-मौजमपुर मार्ग देवनगर गांव के पास कट गया है। कटी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ बाढ़ का पानी गुजर रहा है। इससे कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। छात्र-छात्राओं को भी जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से रास्ता पार करना पड़ रहा है। जरियनपुर से मौजमपुर जाने वाले इस मार्ग से नवादा, देवनगर, मौजमपुर और सिठौली समेत कई गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। बीते दिनों रामगंगा में आई बाढ़ के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने आवागमन शुरू किया था, लेकिन नदी का पानी दोबारा बढ़ने से समस्या फिर गंभीर हो गई है। देवनगर के पास सड़क का हिस्सा कटने के बाद पानी का तेज बहाव मार्ग के ऊपर से गुजर रहा है। ग्रामीण सावधा...