शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लायंस क्लब शक्ति की ओर से गुरुवार को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों और कुष्ठ आश्रम में करीब 50 लोगों को राशन व जरूरत का सामान वितरित किया गया। क्लब की ओर से आटा, चावल, तेल, सब्जी, दाल, कपड़े, बिस्कुट, नमकीन समेत अन्य सामग्री दी गई। क्लब अध्यक्ष ललिता यादव ने बताया कि प्राकृतिक आपदा या जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए क्लब हमेशा तत्पर रहता है। इस दौरान कोषाध्यक्ष शुभांगी गुप्ता, सचिव प्रियंका बियानी, कमल नारंग, डिंपी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: आपदा पीड़ितों की मदद को खड़ी हो जाती है टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...