शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिले के अल्हागंज, मिर्जापुर, जरियनपुर सहित नगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल कैंप लगाने का रोडमैप तैयार किया गया है। इन कैंपों में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएंगे। बाढ़ के कारण जलभराव और गंदगी से बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। सीएमओ ने बताया कि ...