Shahjahnpur News: बाढ़ के खतरे को देखते 1800 घरों की बिजली काटी
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से संभावित हादसे को देखते हुए खन्नौत और गर्रा नदी किनारे बसे इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सुभाषनगर, लोधीपुर और अक्षरधाम कॉलोनी में करीब 1800 घरों की बिजली काटी गई है। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से डीएम के निर्देश पर बिजली सप्लाई बंद की गई है। जलस्तर सामान्य होने के बाद स्थिति का आकलन कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रामगंगा-खन्नौत अब भी खतरे के निशान से ऊपर, दोपहर बाद राहत के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.