Shahjahnpur News: बाढ़ का पानी घटते ही लोधीपुर में फॉगिंग और दवा का छिड़काव शुरू
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बाढ़ का पानी कम होने के बाद वार्ड-03 लोधीपुर में मच्छरों और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीम ने प्रभावित इलाकों में लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराने के साथ फॉगिंग शुरू की। जलभराव वाले स्थानों, गलियों और अन्य प्रभावित क्षेत्रों को अभियान में प्राथमिकता दी गई। पार्षद रूपेश वर्मा उर्फ अन्नू ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा की स्थिति देखी। उन्होंने टीम को नियमित सफाई, दवा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। पार्षद ने कहा कि बाढ़ के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है, इसलिए बीमारी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी जरूरी है। वार्ड में प्रभावित स्थानों पर दवा का छिड़काव और फॉगिंग जारी रहेगी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.