शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव गेहुआ में गन्ने के खेत में बाघ द्वारा बेसहारा गाय का शिकार किए जाने के बाद गुरुवार को डीएफओ सचिन कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने वनकर्मियों से घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। 25 अगस्त को हरीशंकर मिश्रा के खेत में गाय का शव मिला था। अगले दिन वनकर्मियों को खेतों में बाघ के ताजे पगमार्ग मिले थे। इसके बाद से वनकर्मी लगातार कांबिंग कर रहे हैं, लेकिन बाघ की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। डीएफओ ने ग्रामीणों को शाम होने से पहले खेतों से घर लौटने और सुबह जल्दी खेतों की ओर न जाने की सलाह दी। वनकर्मियों को कांबिंग और जागरूकता अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...