शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बहेरिया गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान और एक घर पर छापेमारी कर 11 संदिग्ध बाइकें बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने सगे भाइयों सादाब और साबाब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद वाहनों के दस्तावेजों और उनके मालिकों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार बहेरिया गांव निवासी सादाब और साबाब गांव में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों सस्ते दामों पर चोरी की बाइकें खरीदकर उन्हें बेचने या उनके पार्ट्स अलग कर कबाड़ में खपाने का काम करते थे। पुलिस को काफी समय से दोनों की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों भाइयों की दुकान और घर पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान...