शाहजहांपुर, अगस्त 27 -- Shahjahnpur News: निगोही। संडा खास गांव में बाइक मिस्त्री शिवकुमार उर्फ शिवा (23) की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शिवा 20 अगस्त की शाम दुकान बंद करने के बाद घर जाने के बजाय गांव के पूरव बाग में रुक गया था। रातभर घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पांच दिन तक उसका पता नहीं चला। इसके बाद बाग में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसओ राजीव तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। परिजनों ने कपड़ों और चेन से शव की पहचान शिवा के रूप में की। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बाइक मिस्त्री की मौत में भाई ने जताई हत्या की आशंका शव के पास तमंचा भी मिला। भाई रामजी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस...