Shahjahnpur News: बाइक-टेम्पो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। अल्हागंज क्षेत्र में गुरदासपुर मोड़ के पास बुधवार रात बाइक और टेम्पो की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों नगला हलू स्थित कोल्ड स्टोरेज से मजदूरी कर बाइक से अपने घर समापुर लौट रहे थे। हादसे में राकेश (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कैलाश (28) ने फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की मौत से परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, समापुर निवासी कैलाश पुत्र मायाराम और राकेश अल्हागंज क्षेत्र के नगला हलू स्थित कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। गुरदासपुर मोड़ के पास उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.