शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को अज्ञात चोरों ने वादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। मामले में छह सितंबर को थाना रोजा में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने निवाजपुर के पास खाली पड़े रेलवे ग्राउंड में पाकड़ के पेड़ के पास दबिश दी। यहां बाइक बेचने की योजना बना रहे संदीप पाल (23) और सूरज (19) को दोपहर 12:41 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर नंबर UP27BF7295 और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस नंबर UP27N8617 बरामद हुई। जांच में दूसरी बाइक थाना रामचंद्र मिशन म...