शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। बाजार जा रहे बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी रामपाल (56) को सोमवार शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामपाल शाम को गांव की बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। बाजार के तिराहे पर गोरा रायपुर की ओर से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...