Shahjahnpur News: बांस-बल्लियों के थोपे से थमा रामगंगा का कटान, मिली राहत
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- Shahjahnpur News: अल्हागंज। रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते अल्हागंज क्षेत्र के भरथौली गांव में कई दिनों से हो रहे कटान को रोकने के लिए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया। प्रशासन और शारदा नहर खंड के अधिकारियों के निर्देश पर कारीगरों द्वारा तैयार किए गए बांस-बल्लियों के थोपे सोमवार शाम कटान प्रभावित क्षेत्र में लगाए गए। थोपे लगाए जाने के बाद नदी के वेग में कमी आई और कटान रुक गया। कटान थमने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। भरथौली गांव में कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने पूर्व में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कटान की रोकथाम तथा प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने को अवगत कराया था। यह भी पढ़ें- Bareily News: विधायक ने अधिकारियों के साथ किया कटान क्षेत्र का निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.