Shahjahnpur News: बहादुरपुर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़ गये
शाहजहांपुर, अक्टूबर 31 -- Shahjahnpur News: निगोही। बहादुरपुर गांव में ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। लाठी-डंडा चलने से दोनो ओर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थाना निगोही के बहादुरपुर गांव में ग्राम पंचायत की कुछ जमीन पड़ी है। कब्जा करने के इरादे से वीरेश और मैकूलाल पक्ष ने इस जमीन पर नींव भर ली। जमीन को लेकर दोनो में मनमुटाव चल रहा है। आज दोनो पक्ष आमने-सामने आए,तो गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडा चलने लगे। इस झगड़े में एक पक्ष के सोमवती,अमरजीत, दीपांशू,अंकुल दूसरे पक्ष के वीरेश,कल्लू चोटिल हो गए। दोनो ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.