शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब आठ दिन पूर्व उसका भतीजा राहुल उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कही लेकर चला गया है। पुत्री के घर में नहीं मिलने से आसपड़ोस व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। बावजूद इसके कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी हुई कि उसका भतीजा ही पुत्री को लेकर चला गया है। शनिवार को पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...