शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के लहसड़ी ग्राम पंचायत के मजरा मोहनपुर में रविवार को बहगुल नदी में डूबी 65 वर्षीय जमुना देवी का शव सोमवार सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर डुहिया और अंडपुर गांव के बीच नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहनपुर निवासी जमुना देवी रविवार दोपहर करीब 12 बजे नदी किनारे घास काटने गई थीं। इसके बाद वह शौच के लिए नदी किनारे पहुंचीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें नदी की ओर जाते देखा। यह भी पढ़ें- बाघुल नदी में डूबी महिला का शव बरामद किया कुछ देर बाद पानी में गिरने की आवाज सुनाई दी। महिला ने जमुना देवी को नदी में डूबते देखा और शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा। पास के खेत...