शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। ब्लॉक क्षेत्र मदनापुर और परशुरामपुरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लहसड़ी के मजरा मोहनपुर में रविवार दोपहर बहगुल नदी में डूबने से 70 वर्षीय जमुना देवी लापता हो गईं। वह शौच के लिए नदी किनारे गई थीं। महिला के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। नदी में तेज बहाव के कारण तलाश में मुश्किल आ रही है। मोहनपुर निवासी जमुना देवी रविवार दोपहर करीब 12 बजे नदी किनारे घास काटने गई थीं। इसके बाद वह शौच के लिए बहगुल नदी के किनारे पहुंचीं। वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें नदी की ओर जाते देखा। कुछ देर बाद पानी में गिरने की आवाज सुनाई दी। महिला ने देखा तो जमुना देवी नदी में डूब रही थीं। उसने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। पास के खेत में काम कर रहे न...