शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। बहगुल नदी के किनारे बुधवार सुबह टापू पर मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए और काफी देर तक उसका वीडियो बनाते रहे। भीड़ की आवाजाही के बावजूद मगरमच्छ कुछ देर टापू पर रहा, इसके बाद धीरे-धीरे नदी में चला गया। सूचना पर वन दरोगा राम प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे और नदी किनारे मौजूद लोगों को सतर्क किया। उन्होंने मगरमच्छ के पास जाने और नदी किनारे अनावश्यक भीड़ लगाने से मना किया। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल विभाग ने वीडियो बनाने के लिए वन्यजीव के नजदीक जाने से भी बचने...