शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: पुवायां। दिल्ली-पलिया मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस में एक युवक ने शराब के नशे में कंडक्टर के साथ गाली-गलौज, मारपीट और गला दबाने की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने बस में सफर कर रहे यात्रियों से भी अभद्रता की। कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शाहजहांपुर के मोहल्ला जलालनगर निवासी रेहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली-पलिया रोडवेज बस में कंडक्टर है। खुटार में एक युवक ने बस रुकवाकर पुवायां जाने की बात कही। बस में बैठने के कुछ देर बाद वह शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रेहान के साथ मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों से भी अभद्र व्यवहार किया।पुवायां पहुंचने पर कंडक्टर ने आरोपी को पुलिस के हवाले...