शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: पुवायां। दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों और गोदामों में सुरक्षा मानकों की जांच तेज हो गई है। एसडीएम सदानंद सरोज व प्रवीण मलिक ने पुलिस बल के साथ पुवायां, बंडा और खुटार में पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। पुवायां और बंडा में सुरक्षा मानक पूरे नहीं मिलने पर एक-एक दुकान सीज कर दी गई। वहीं खुटार में दुकान मानकों के अनुरूप मिली। पुवायां में कुलदीप गुप्ता की दुकान नगर की बस्ती के बीच संचालित मिली। जांच के दौरान लाइसेंस की वैधता भी समाप्त पाई गई। दुकान में अग्निशमन यंत्रों की उचित व्यवस्था नहीं थी और पटाखों का भंडारण भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पटाखा दुकानों पर एसडीएम, सीओ ने परखे सुरक्षा मानक अन्य सुरक्षा मानकों में भी कमी पाए जाने पर दुकान सीज कर दी गई। कुलदी...