Shahjahnpur News: बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। तिलहर विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय बसपा बैठक बुधवार को मुड़िया मोड़ स्थित एक स्कूल में हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह एडवोकेट ने की।जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह गौतम ने कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए 25 छोटी गाड़ियों और पांच बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेक्टर पर एक प्वाइंट बनाया गया है। कार्यकर्ता निर्धारित समय पर अपने-अपने प्वाइंट पर पहुंचकर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में विधानसभा प्रभारी रघुवीर गौतम, संभावित प्रभारी प्रत्याशी डॉ. अजय शर्मा, अनुज राजवंशी, उपाध्यक्ष आसिफ मंसूरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार गौतम व फौजी उमेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.