शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। बरसात की बजह से रटी गांव के पास सड़क कट गई है। समय रहते मरम्मत न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। निगोही-तिलहर मुख्य मार्ग पर रटी गांव के पास बरसात से सड़क कट गई है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। समय रहते टूटी सड़क की मरम्मत न हुई,तो बड़ा हादसा होने की संभावना है। पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...