Shahjahnpur News: बरसात के बीच 201 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, ठेकेदार से नोकझोंक
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: निगोही। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को निगोही के रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में तिलहर, निगोही और सिंधौली ब्लॉक के 201 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक ने किया। इसके बाद विभिन्न चरणों में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने नवविवाहित जोड़ों को योजना के तहत मिलने वाला गृहस्थी का सामान और निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की। सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण आयोजन के दौरान अव्यवस्था भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: 490 जोड़ों ने थामा जीवन साथी का हाथ, सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए कई स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.