शाहजहांपुर, नवम्बर 21 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य ने अब शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ हाईवे को चौड़ा और समतल बनाने के लिए तारकोल और बजरी की डबल लेयर बिछाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ उसी नई सड़क पर गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर पैचिंग का काम भी कराया जा रहा है।एक ही सड़क पर एक साथ दो काम होते देख लोग हैरान हैं तो राहगीरों में आक्रोश भी है।लोगों का सीधा सवाल है कि जब सड़क पर नई डबल लेयर ही पड़ रही है तो फिर उसी पर पैचिंग की क्या जरूरत है।यह सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेट हाईवे पर ठेकेदार द्वारा पहले तारकोल और बजरी की परत बिछाई जा रही है और उसके कुछ ही दूर पीछे दूसरे मजदूर उसी सड़क पर गड्ढ...