Shahjahnpur News: बड़े नालों में मिला कचरे का अंबार, चीफ इंजीनियर से शो-कॉज
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लगातार बारिश के बीच शहर की जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण करने निकलीं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को बड़े नालों की बदहाल स्थिति देखकर नाराजगी जतानी पड़ी। कई प्रमुख नालों में कचरे का अंबार और सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने चीफ इंजीनियर आशीष त्रिवेदी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब कर लिया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में नालों की सफाई में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने चौक रोड पर डॉ. रवि मोहन के आगे चार खंभा से पहले स्थित नाले, अंटा चौराहा से चमकनी करबला गुरुकुल स्कूल होते हुए रेलवे लाइन के पास वाले बड़े नाले तथा सदर बाजार स्थित केनरा बैंक के पास के नाले का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: नालों व सफाई व्यवस्था का अधिकारी ने लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.