शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए आई पाठ्यपुस्तकों का अब तक पूर्ण वितरण नहीं हो सका है। बीआरसी केंद्र के एक कमरे में बड़ी संख्या में किताबें रखी हैं। गुरुवार को छुट्टी के बाद कुछ बच्चों को किताबें बांटी गईं। समाजसेवी पूरनलाल मिश्रा, बलराम सिंह, मदनपाल सिंह और कृष्ण कुमार सक्सेना ने मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि पिछले सत्र की किताबें रह गयीं थीं, जिन्हे कमरा साफ कराने के दौरान व्यवस्थित कराया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...