शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के खातों में डीबीटी की धनराशि जल्द पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर कागजी कार्रवाई तेज कर दी गई है। स्कूल स्तर पर बच्चों के आधार को बैंक खातों से सीड कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे डीबीटी की धनराशि भेजने में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए संबंधित कर्मियों जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अध्यापकों को बच्चों के आधार और बैंक खातों से संबंधित विवरण की जांच करने के साथ ही आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। जिन बच्चों के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई है, उनकी पहचान कर प्रक्रिया पूरी कराने पर जोर दिया जा रहा है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के आधार सीडिंग की कार्यवाई के लिए सभी अध्यापकों को कहा गया ...