शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर, संवाददाता। किसानों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए सरकारी धान क्रय केंद्र अव्यवस्था की भेंट चढ़े हुए हैं। बुधवार को क्षेत्र के कई केंद्रों पर ताला लटक रहा था जहां न बैनर लगा था,न तौल कांटा था और न ही कोई कर्मचारी तैनात नजर आया था। हिंदुस्तान में शुक्रवार के अंक में केंद्रों की बदहाली की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो प्रशासन नींद से जागा। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सहायक विकास अधिकारी विजय राज सिंह को जांच के लिए केंद्रों पर भेजा। अधिकारी के अचानक निरीक्षण से केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास किया जाने लगा।बताया जाता है कि क्षेत्र में कुल सात धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं लेकिन अधिकांश केंद्रों पर बुनियादी व्यवस्थाओं का अभा...