Shahjahnpur News: बंद घर में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति शव
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव जसवंतपुर निवासी अजय पाल (42) पुत्र झम्मन लाल गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी तीन बच्चों अनुज (19), मानसी (15) और कृष्ण (10) के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती है। अजय पाल घर पर अकेला रहता था। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि अजय पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकला उसका मकान बंद था। रोज काम पर जाने वाले अजय की कोई आवाजाही न होने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छत पर चढ़कर झांकने पर देखा कि अजय का शव बरामदे में कुंडे के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.