Shahjahnpur News: बंडा में युवक ने घाव कुरेदे और हवालात में ब्लेड मारने की अफवाह
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: बंडा। साइकिल चोरी के शक में थाने लाए गए युवक के गर्दन से खून निकलने लगा। हवालात में ब्लेड से गर्दन काटने की अफवाह उड़ गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक के शरीर पर पहले से कटे-फटे पुराने घाव थे और उसने थाने में बैठे-बैठे नाखून से उसी घाव को कुरेद लिया था। इसी बीच एक दूसरे युवक के भागने की भी चर्चा रही। बताया जाता है कि कस्बे के वार्ड सदस्य मुनेंद्र ने चीता पुलिस को दो युवकों को साइकिल चोरी के आरोप में पकड़कर सौंपा था। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई थी। इनमें एक युवक नशे का आदी है। उसके पूरे शरीर पर पहले से ब्लेड से कटे-फटे निशान हैं। थाने में बैठने के दौरान उसने गर्दन के पुराने घाव को नाखून से कुरेद लिया। इससे चोट लगने पर पुलिस तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.