शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: बंडा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर पिपरिया निवासी 45 वर्षीय हरजिंदर सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी 17 वर्षीय पुत्री पलक दीप कौर को बंडा के गुरु तेग बहादुर स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव मानपुर पिपरिया से पहले नरेंद्रपुर के पास उनकी बाइक कंबाइन से टकरा गई। टक्कर में हरजिंदर सिंह और पलक दीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों को बंडा के सरकारी अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने हरजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पलक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया...