शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। एसपीएल टूर्नामेंट सीजन-2 के तहत आयोजित नॉकआउट मुकाबलों में सोमवार को रोमांचक मैच खेले गए। पहले मुकाबले में फ्रीडम फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलकरीम-11 की टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई। फ्रीडम फाइटर्स ने 29 रन से मुकाबला जीत लिया। सौरभ ने आठ गेंदों में 23 रन बनाने के साथ दो ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे मुकाबले में जलालाबाद वॉरियर्स और आजम-11 रोजा के बीच मैच खेला गया, जिसमें सैफ ने टॉस उछाला। आजम-11 की ओर से आजम ने 30 गेंदों में 78 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर नईम अंसारी ने दोनों मुकाबलों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रति...