शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को फोन कर अश्लील बातें करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के मुताबिक, उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाला अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से महिला और उसका परिवार डरा हुआ है। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि, तहरीर मिलने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख की फिरौती मांगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...