शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को एक शिष्टमंडल ने डीएम को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव कराने सहित कई रेल सुविधाओं की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि ए-ग्रेड श्रेणी का शाहजहांपुर जंक्शन रेलवे को अच्छा राजस्व देता है, फिर भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। व्यापार मंडल ने कोरोना काल से बंद दिल्ली-शाहजहांपुर ट्रेन संख्या 54075/54076 तथा लखनऊ-सहारनपुर ट्रेन संख्या 54251/54252 का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की। संगठन ने कहा कि वंदे भारत के ठहराव से लखनऊ, अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को बड़...