Shahjahnpur News: फैक्ट्री से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
शाहजहांपुर, जुलाई 6 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र की एक युवती ने सिंधौली क्षेत्र के रहने वाले युवक समेत तीन लोगों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक नमकीन फैक्ट्री में काम करती है। शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर लौटते समय रास्ते में फिरोज ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। आरोप है कि फिरोज उसका मोबाइल भी छीन ले गया, ताकि वह पुलिस को सूचना न दे सके। पुलिस ने फिरोज समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.